केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूरे होने पर तांबेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूरे होने पर तांबेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए हुआ महा हवन

फतेहपुर, मो शमशाद । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल बारह वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद भर में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत जिला मुख्यालय स्थित सिद्धपीठ तांबेश्वर धाम में भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व देश के सफल नेतृत्व के लिए प्रार्थना की गई। हवन-पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और विकास की कामना की। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की

तांबेश्वर मंदिर में हवन करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व के कारण देश वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है और उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता व विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी भावना के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए ताम्बेश्वर धाम में विशेष हवन-पूजन किया। कार्यक्रम में पंकज त्रिवेदी, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, अपर्णा सिंह गौतम, सुनीता गुप्ता, ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, जसवंत गिहार, देवाशीष पटेल, रामप्रकाश गुप्ता छोटू महाराज, राजेश सिंह जनसेवक, सुधांशु श्रीवास्तव, कमलेश योगी, विनोद चंदेल, बलराम लोधी, बृजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं खागा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास पासवान, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, विमलेश पांडेय, बृजेश सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। हुसेनगंज मंडल में पूजा-अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें जिला महामंत्री सुशीला मौर्या समेत मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार जहानाबाद के राम-जानकी धाम रामतलाई में भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और राष्ट्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, शिवम शुक्ला, मुकुंद गोपाल गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 4,399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के जिला मुख्यालय सहित सभी 23 मंडलों में पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और सफल नेतृत्व की मंगलकामनाएं की गईं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages