बांदा, के एस दुबे । जनपद में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मटौंध थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मामला रात का है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मटौंध थाना पुलिस रात में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को दुरेड़ी बाईपास तिराहे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया।पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की और जामा तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा (12 बोर) और 01 अदद जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान बिन्देश्वरी पुत्र कलुवा, निवासी ग्राम दुरेडी थाना मटौंध, बांदा के रूप में हुई है। मटौंध थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 128/26 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस अवैध असलहा धारी को दबोचने में भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अनुज यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव और रिक्रूट कांस्टेबल अमित प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment