हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले की तैयारी से संबंधित मीडिया आयाम की बैठक सम्पन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले की तैयारी से संबंधित मीडिया आयाम की बैठक सम्पन्न

कानपुर, प्रदीप शर्मा - हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले की तैयारी से संबंधित मीडिया आयाम की बैठक  पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय नवाबगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक अमरनाथ ने हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला मात्र एक मेला नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सहयोग से एक उत्कृष्ट राष्ट्र के निर्माण का एक संकल्प है। आगरा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य  समाज के विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक संगठनों, मठों, मंदिरों व संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को एक छत के नीचे लाना है।


वहीं कानपुर महानगर संयोजक नवेन्दु शुक्ला ने समूचे जीव जगत के कल्याण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना,देश की नई पीढ़ी को नैतिक, चारितिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध करना, नारी शक्ति के जागरण एवं नारी सम्मान में वृद्धि करना, हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति की शिक्षा देने और एकजुटता के बारे में बताया। महानगर अध्यक्ष  संजीव दीक्षित ने मीडिया के विभिन्न पहलुओं पर आए हुए लोगो से प्रचार-प्रसार, मीडिया रणनीति, कार्य विभाजन  पर चर्चा की। डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि  मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियाँ शामिल की जाएंगी और स्थानीय जनता को जोड़ने के लिए व्यापक मीडिया कवरेज तथा सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी, डॉ. ओ.पी. पाठक, डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. विपिन शुक्ला राम प्रकाश शुक्ला, प्रमोद पांडेय, शैलजा रावत, अतुल अग्निहोत्री, रमाकान्त मिश्रा, एडवोकेट अवनीश अवस्थी, हर्षित बाजपाई, विमल गुप्ता सहित कई अतिथि व सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages