बांदा, के एस दुबे । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय, बांदा परिसर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनर नेटवर्क और अमर उजाला फाउंडेशन के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी ने फीता काटकर किया। इस महा-अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों सहित कुल 20 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की।
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने नियमित स्वैच्छिक रक्तदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपकी एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। आज जिन रक्तवीरों ने रक्तदान किया है, उन्होंने समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मैं जनपदवासियों से अपील करता हूँ कि वे आगे आएँ, नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करता है।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टाक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर यादव, उपजिलाधिकारी नरैनी अंजनी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार, रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. अंकित सिंह सहित चंद्र मौली भारद्वाज, सुरेश कान्हा और प्रसिद्ध यूट्यूबर राजेश श्रीवास्तव जैसे अनेक प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली संस्थाओं और व्यक्तिगत रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्तवीरों में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पैलानी अंकित वर्मा, नरैनी अंजनी यादव, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार, तहसीलदार विकास पाण्डेय, एसआई अश्वनी प्रताप सिंह, अपर निदेशक (पशुपालन विभाग)अशोक कुमार, यातायात पुलिस से मो. हनीफ खान और एसआई कुलदीप कुमार तिवारी, प्रिंस शुक्ला, अभय अवस्थी, अनुज विश्वकर्मा, विनय ओमर, श्याम किशोर श्रीवास्तव, हिरदेश कुमार वर्मा, अमन खान, प्रदीप सिंह, प्रभात कुमार, अनवर अली, शिवम सिंह एवं मोहम्मद जुबेर।
शिविर को सफल बनाने में सेवर्स ऑफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, मिथुन पुरुस्वानी, शादाब अहमद, कोषाध्यक्ष जीशान उल हक, सचिव अभय सिंह, उपसचिव जुनैद सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी आसिम अल्वी, बसंत गुप्ता और अशफाक अहमद ने बेहद सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. अंकित सिंह के साथ डॉ. अर्चना यादव, लैब टेक्नीशियन अनुराग पाण्डेय, सतीश सिंह, शंशाक, हरदेव, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, पंकज जायसवाल, प्रमोद कुमार यादव, संजय कुमार और विनय कुमार की पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। कार्यक्रम का शानदार और सफल संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक संजय काकोनियां द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment