फ़िलिस्तीन की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉ. मंतशा क़ातिब को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 14, 2026

फ़िलिस्तीन की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉ. मंतशा क़ातिब को किया सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । शिक्षा, साहित्य और मानवता की सेवा में लगातार अपना योगदान दे रहीं ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन की संस्थापिका डां.मंतशा क़ातिब के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। फ़िलिस्तीन की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा उन्हें सृजनात्मकता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज में निःशुल्क शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा एवं मानवता के क्षेत्र में दिए गए उनके उत्कृष्ट और रचनात्मक योगदान के लिए दिया गया है। यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. बस्साम ज़ब्लाह फ़िलिस्तीन और महानिदेशक व राजदूत मार्सेला मेंडेस ज़बाला ब्राज़ील के नेतृत्व में डॉ. मंतशा को इस वैश्विक सम्मान के लिए चुना गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से न सिर्फ फाउंडेशन बल्कि पूरे क्षेत्र


का नाम रोशन हुआ है। डॉ. मंतशा को इससे पहले भी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इस खूबसूरत सम्मान को पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. मंतशा ने परिवार का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है। यह पुरस्कार मुझे मानवता, विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण तथा सर्वधर्म सद्भाव के क्षेत्र में और अधिक समर्पण और पूरी ताकत के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।बता दें कि डॉ. मंतशा अपनी संस्था ड्रीम्स ऑफ लाइफ के माध्यम से लगातार पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और गरीब व असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के अभियान में जुटी हुई हैं, जिसके लिए उन्हें समाज के हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है।डॉ. मंतशा की इस वैश्विक उपलब्धि पर ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संरक्षकों ने खुशी जाहिर की है। फाउंडेशन के संरक्षक चंद्र मौली भारद्वाज एवं अरुणेश सिंह,सह-संरक्षक डॉ. मनोज कुमार, संरक्षिका डॉ. रीमा आर्या,सह-संरक्षिका डॉ. संगीता सिंह इन सभी पदाधिकारियों ने इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट्स एंड साइंसेज़ , फ़िलिस्तीन के प्रबंधन और सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं डॉ. मंतशा को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages