पत्रकार के घर में घुसकर पूर्व में भी गोली चल चुका है दबंग
पत्रकार के घर की दीवार में बना हुआ है गोली का निशान और पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही
बांदा, के एस दुबे । शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड निवासी महिला सुधा गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पूर्व में हुई शिकायत पर कार्रवाई न होने के कारण आरोपित के हौसले बुलंद हैं और वह लगातार धमकियां दे रहा है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला ने बताया कि 9 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे दीपेन्द्र गुप्ता उर्फ कालीदीन उसके घर आया और छत से कूदकर जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि उस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों एवं डायल-112 पर की गई थी, जिस पर जांच के आदेश भी हुए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
महिला का कहना है कि 13 जून 2026 को आरोपित पुनः उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने यह भी कहा कि अधिकारियों की जांच के बावजूद उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उसके और उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित दीपेन्द्र गुप्ता उर्फ कालीदीन तथा एक अन्य नामजद व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment