आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने उठाई वेतन वृद्धि व सुविधाओं की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 3, 2026

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने उठाई वेतन वृद्धि व सुविधाओं की मांग

समान कार्य के लिए समान वेतन व ईएसआई कार्ड किया जाए जारी

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पंचायत कारीकन धाता में बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष विकास कुमार व संचालन धर्मवीर सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद धीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए धीरज कुमार ने कहा कि प्रदेश के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन को 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी, लेकिन आज तक इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, होमगार्ड सहित विभिन्न कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की जा चुकी है, जबकि सफाई कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल में भी सफाई कर्मचारियों ने सरकार के साथ

बैठक में भाग लेते आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी।

कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया था। ऐसे में उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ दिया जाना चाहिए। धर्मवीर सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का बीमा कराया जाए, ताकि किसी दुर्घटना या आपात स्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। संघ अध्यक्ष विकास कुमार ने कर्मचारियों के अवकाश संबंधी अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियां उनका अधिकार हैं और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अवकाश दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को 26 दिनों का वेतन दिया जाता है, लेकिन त्योहारों और विशेष अवसरों पर उनसे अतिरिक्त कार्य लिया जाता है। ऐसे में उन्हें इसके बदले अन्य दिनों में अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि उनके अधिकारों का संरक्षण हो सके। बैठक में धीरज कुमार, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, संतोष, दीपक, जगदीश, राजेश, मनोज, शिव प्रताप, गीता देवी, सुनीता देवी, मैना देवी, संदीप कुमार, शिवराम, रामसूरत, मुन्ना, उमेश कुमार, रितेश कुमार, दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages