सड़क हादसे में दो बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2026

सड़क हादसे में दो बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक घायल

लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले चालक पर दर्ज एवं मुकदमा 

बांदा, के एस दुबे । जिले के मटोध थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 24 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे उसका पुत्र बोलेरो वाहन से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बोलेरो संख्या UP90AJ1849 का चालक कथित रूप से शराब के नशे में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीड़ित की बोलेरो


क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दुर्घटना के बाद दूसरी गाड़ी मौके से निकल गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages