जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला निवासी मजदूर जगन्दन पुत्र छेदुवां ने जिलाधिकारी अमित आसेरी को एक जून को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरा मकान 20 वर्ष पुराना बना हुआ था जो आंधी पानी में पीछे की ओर दीवार गिर गई है। मेरे बगल में मेड़वा पुत्र पुन्ना व राजकरन पुत्र मेड़वा, रमाशंकर पुत्र मेड़वा व उनकी औरतें मेरी कच्ची दीवाल बनाने पर गिरा देते हैं और गाली गलौज करके जांन माल की धमकी देते हैं और मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज खप्टिहाकला, तहसीलदार के आदेश पर हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर मुआयना किया और मुझे सही पाया। नायब तहसीलदार पैलानी रहे मुस्तकीम द्वारा विपक्षीगण से सांठगांठ करके धमकी देता है कि यदि तुमने दीवाल बनाई तो तुमको जेल भेज दूंगा।यदि भविष्य में मुझे व मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना
घटित होती है तो संपूर्ण जिम्मेदारी नायब तहसीलदार की होगी वहीं जिलाधिकारी से उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा व थानाध्यक्ष पैलानी को आदेशित करके मौके की जांच कराकर दीवाल बनाए जाने को लेकर आदेशित करें क्योंकि मेरे पास अन्य कोई बैठने के लिए जगह नहीं है। वहीं जिलाधिकारी ने मजदूर को ठोस आश्वासन देकर जांच कराए जाने को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है। वहीं जब इस संबंध में तत्कालीन नायब तहसीलदार पैलानी रहे मुहम्मद मुस्तकीम से दूरभाष पर जानकारी लेना चाहा तो उनका फोन नहीं लगा।


No comments:
Post a Comment