अवैध कब्जे और सड़क निर्माण की शिकायत, जांच की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

अवैध कब्जे और सड़क निर्माण की शिकायत, जांच की मांग

बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत जसपुरा के हरनारायण ने खंड विकास अधिकारी जसपुरा को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा पुराने सार्वजनिक रास्ते को संकरा कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायती पत्र के अनुसार संबंधित भूमि पहले लगभग 12 फीट चौड़ी बताई गई है, जिसे कथित रूप से घटाकर 5 से 6 फीट कर दिया गया है। ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की मिलीभगत से रास्ते और नाली पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में जल


निकासी और आवागमन की समस्या बढ़ सकती है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते और नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। ग्रामीण ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे गांव के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्राथमिक विद्यालय भाग 1 के पीछे वाली गली में अवैध कब्जा है जो पीड़ित ने सन 2017 में एसडीएम कोर्ट पैलानी में न्यायालय से 133 के तहत मामला चल रहा था जिस पर मुकदमा भी पीड़ित के पक्ष में हो गया है लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा आज तक किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं हटवाया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages