कानपुर, प्रदीप शर्मा - कानपुर नगर स्थित सरकारी संस्थान डॉ.अम्बेडकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी फार दिव्यांगजन, अवधपुरी में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 39 से अधिक दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले का आयोजन झारखण्ड स्थित देश की अग्रणी सेवायोजन कम्पनी एम/एस एटिपिकल एडवांटेज द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम/एस एटिपिकल एडवांटेज व ए.आई.टी.डी.कानपुर के बीच एम.ओ.यू.
साइन हुआ। जिसमें भविष्य में भी दिव्यांग छात्र/छात्राओं को सेवायोजन के अवसर प्राप्त होते रहेगें। रोजगार मेले में प्रदेश के कई अन्य जिलों से भी दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संस्थान की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना, डॉ. आशुतोष मिश्रा, राकेश कुमार, शिवम पाण्डेय व एम/एस एटिपिकल एडवांटेज से प्रतीक्षा दुबे व साक्षी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment