बांदा/अतर्रा, के एस दुबे । महाविद्यालय अतर्रा की प्रबंध समिति के विवादित प्रबंधक द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया संचालित किए जाने को लेकर छात्र नेताओं ने गंभीर आपत्ति जताई है। मामले को लेकर उप जिलाधिकारी अतर्रा को शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जाँच एवं नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई है। पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ अतर्रा एवं समाजवादी पार्टी बाँदा के जिला उपाध्यक्ष विवेकविंदु तिवारी ने कहा कि जब प्रबंध समिति की वैधता एवं प्रबंधक का पद न्यायालय एवं प्रशासनिक स्तर पर विवादित है, तब ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की नियुक्ति प्रक्रिया कराना पूरी तरह अनुचित एवं नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय की गरिमा
प्रभावित होगी तथा भविष्य में छात्रों एवं अभ्यर्थियों के सामने गंभीर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मिश्र ने कहा कि पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि विवाद समाप्त होने तक नियुक्ति प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र एवं सामाजिक संगठन आंदोलन एवं अनशन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी इस मौके पर छात्र नेता इंद्र प्रसाद त्रिपाठी और रोहित शुक्ला मुलायम सिंह यादव बिहान दीक्षित सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment