राजस्व न्यायालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी बार एसोसिएशन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2026

राजस्व न्यायालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी बार एसोसिएशन

भरत भूषण तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को राजस्व न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के मामले को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रपति से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा कि बिहार के भोजपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी गरीब, विस्थापित और शोषित लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे तथा सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे थे। ज्ञापन में आरोप

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

लगाया गया कि आत्मसमर्पण के बाद उनकी पुलिस द्वारा एनकाउंटर के नाम पर हत्या कर दी गई, जिसकी निष्पक्ष जांच होना अत्यंत आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए, ताकि गोली चलाने वाले पुलिस कर्मियों, गोली चलाने का आदेश देने वाले अधिकारियों तथा इस घटना में शामिल अन्य दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर बार एसोसिएशन ने राजस्व न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भ्रष्टाचार पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बार एसोसिएशन आगे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान गणेश तिवारी, सुघर यादव, शिवशोभन तिवारी, प्रवीण द्विवेदी, आलोक शर्मा, शिव प्रकाश मिश्र, मुलायम सिंह यादव, आदित्य श्रीवास्तव, जय नारायण द्विवेदी, इंद्रजीत यादव, विजय नारायण द्विवेदी, राम किशोर विश्वकर्मा, सुधीर तिवारी, अनुग्रह प्रताप सिंह, धनंजय लोधी, अरुण उपाध्याय, पिंटू सिंह, मंदीप मिश्र, बिलाल खां, ज्ञान प्रकाश भारती, आनंद, उपेंद्र, नीरव रमन, किरण यादव, अफसार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages