जीरो पावर्टी कार्ययोजना के अनुरुप पात्रों को संतृप्त करायें: मण्डलायुक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

जीरो पावर्टी कार्ययोजना के अनुरुप पात्रों को संतृप्त करायें: मण्डलायुक्त

आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में पीड़ित से अवश्य वार्ता करें

फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमली आईडी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु ब्लाकवार क्लस्टर बनाकर कृषकों को प्रेरित करें

श्रमिकों का पंजीकरण/नवीनीकरण कराकर योजनाओं से लाभान्वित करें

अवैध खनन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश


देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी: मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास कार्यो, कर-करेत्तर एवं राजस्व की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। 



जीरो पावर्टी कार्ययोजना के अनुरुप पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करायें 

       मण्डलायुक्त कहा कि जीरो पावर्टी कार्ययोजना के अनुरुप पात्रों को प्राथमिकता पर संतृप्त करायें। जीरो पाॅवर्टी अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गरीब को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निराश्रित महिला पेंशन, उज्जवला कनेक्शन, श्रम कार्ड बनवाने सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करायें।


आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से अवश्य वार्ता करें

       मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत/फोन पर वार्ता अवश्य करें, जिससे जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो सके। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु ब्लाकवार क्लस्टर बनाकर कृषकों को प्रेरित करें, मण्डलायंक्त ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु ब्लाकवार क्लस्टर बनाकर कृषकों को प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के बढ़ावे हेतु क्लस्टर बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट दें।


फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमली आईडी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

          मण्डलायुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमली आईडी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ पात्रों को अधिकतम दिलाने, फसल बीमा, फाॅर्मर रजिस्ट्री एवं फैमली आईडी की प्रगति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करें। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित विभागीय योजनाओं का लाभ अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराया जाये। मण्डलायुक्त ने सम्भव अभियान के अन्तर्गत पंचायती राज, स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग समेकित रुप से धात्री महिलाओं को आवश्यक औषधियां उपलब्ध करायें, इसके साथ ही बच्चों का कुपोषण रोकने हेतु विशेष ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने जनपद जालौन तथा ललितपुर के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में बच्चों के कुपोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने गौशाला के संचालन व्यवस्था, वाॅटर कन्जर्वेशन कार्य हेतु जल से जुड़े विभाग गांववार कार्ययोजना एक माह में उपलब्ध करायें। 


श्रमिकों का पंजीकरण/नवीनीकरण कराकर योजनाओं से लाभान्वित करें

         मण्डलायुक्त ने निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण कराने तथा उनके बच्चों को चिन्हित कर श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। 


अवैध खनन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

मण्डलायुक्त ने परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि अवैध खनन करने वाले बिना नम्बर के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाये। उन्होंने खनन क्षेत्रों के लगे प्रमुख मार्गों पर परिवहन, खनन तथा पुलिस विभाग संयुक्त रुप से कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने चैन स्नैचिंग घटनाओं, एण्टी भू-माफिया, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक, अवैध खनन पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करें, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में, एनएचएआई के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाने की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने थानों में जनसुनवाई का परीक्षण गुणवत्तापरक सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

         मण्डलायुक्त ने अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण, बेसिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाये जाने के निर्देश, स्वच्छता अभियान, गौशाला मार्गों की मरम्मत कार्य, आॅनलाइन खेत निस्तारण, राजस्व वसूली, जीएसटी, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, परिवहन, लम्बित न्यायिक वादों का निस्तारण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति दीदी, छात्रवृत्ति प्रकरण, प्रोजेक्ट अलंकार, फैमली आईडी, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, निराश्रित गौवंशों का संरक्षण, दुग्ध विकास, आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएमश्री, पीएम स्वनिधि, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, खाद्य, आपूर्ति, औषधि प्रशासन, गैस की उपलब्धता पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।

       जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी ने जन संवाद, आॅनलाइन जनसुनवाई सहित विभिन्न प्रकरणों के सम्बन्ध में प्रगति आख्या से अवगत कराया। बैठक में आईजी आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, सीडीओ झांसी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व झांसी श्रीमती पल्लवी मिश्रा, एडीएम ललितपुर दिनेश कुमार, जेडीसी सुरेशचन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, जेडी शिक्षा  राजूराणा, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, उप श्रमायुक्त श्रीमती किरन मिश्रा, लोक निर्माण, जल निगम, उद्यान, भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages