संघर्ष सेवा समिति ने बिटिया काजल को वैवाहिक जीवन के लिए भेंट किए उपहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

संघर्ष सेवा समिति ने बिटिया काजल को वैवाहिक जीवन के लिए भेंट किए उपहार

देवेश प्रताप सिंह राठौर 


उत्तर प्रदेश, झाँसी। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संघर्ष सेवा समिति ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की पुत्री के विवाह में सहयोग का सराहनीय कार्य किया। समिति के कार्यालय में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान बिटिया काजल कश्यप, पुत्री सतीश कश्यप एवं बॉबी कश्यप, निवासी सागर गेट अंदर, झांसी को आगामी 21 जून 2026 को होने वाले विवाह के उपलक्ष्य में आवश्यक गृहस्थी सामग्री एवं उपहार भेंट किए गए।


कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी द्वारा बिटिया को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, अलमारी सहित अन्य आवश्यक उपहार सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बिटिया के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि "किसी भी बेटी का विवाह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व होता है। समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर ऐसे परिवारों की सहायता करनी चाहिए ताकि कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे। संघर्ष सेवा समिति सदैव मानव सेवा, सामाजिक सहयोग एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियां हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य में सहयोग करना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है।"

इस अवसर पर दीपक यादव, गौरव प्रतीक, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राजू सेन, सिद्धान्त गुप्ता, मोहित लक्षकार, आनंद सिंह चौहान, बॉबी कश्यप, अंजली विश्वकर्मा, राखी कुशवाहा, सुनील बंसल, रितिक अहिरवार, मुन्ना मास्टर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages