पैलानी /बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा एवं पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से पैलानी क्षेत्र के कई अत्यंत गरीब व पात्र परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए। प्रशासन द्वारा की गई जांच के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ चुने गए लाभार्थियों को आज राशन कार्ड सौंपे गए। अंत्योदय राशन कार्ड प्राप्त करने वाले मुख्य लाभार्थियों में शामिल रहे।राशन कार्ड वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा और पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह ने
लाभार्थियों को कार्ड के माध्यम से मिलने वाले मुफ्त राशन और अन्य सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। शासन की मंशा है कि कोई भी गरीब और पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य के साथ बेहद पारदर्शी तरीके से वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड मुहैया कराए जा रहे हैं।
एसडीएम अंकित वर्मा ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि पैलानी तहसील अंतर्गत कोई भी ऐसा परिवार है जो वास्तव में अंत्योदय या पात्र गृहस्थी योजना का हकदार है और अभी तक उसका राशन कार्ड नहीं बन पाया है, तो वह सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियमानुसार आवेदन कर सकता है। जांच के बाद तत्काल उसका कार्ड जारी कर योजना का लाभ दिया जाएगा। नया अंत्योदय राशन कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस त्वरित मदद के लिए शासन व स्थानीय प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment