विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएसए के वस्त्र एवं परिधान विभाग द्वारा हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएसए के वस्त्र एवं परिधान विभाग द्वारा हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के सामुदायिक विज्ञान संकाय के वस्त्र एवं परिधान विभाग द्वारा विभागीय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह , प्रो. डॉ. एकता शर्मा, एसो. प्रो. डॉ. ऋतु पाण्डेय एवं टीचिंग एसो. डॉ. अंकिता यादव के साथ विभाग के सहकर्मियों तथा पीएच.डी. छात्राओं ने विभाग के लॉन मे अंजीर एवं  इंडोर प्लान्ट अपराजिता एवं टेकोमा के पौधों का रोपण किया।कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों एवं


छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण तथा जैव विविधता के संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता ‌ व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण को केवल एक दिवसीय कार्यक्रम तक सीमित गतिविधि न करके सतत पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का प्रतीक माना। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages