नव क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

नव क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग

बांदा, के एस दुबे । बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में नव क्रांति सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित ने सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मामले की सीबीआई जांच कराने की पुरजोर मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि भरत तिवारी का एनकाउंटर पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने भारत सरकार से उम्मीद जताई है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। सीबीआई जांचरू भरत तिवारी एनकाउंटर


मामले की पूरी कमान सीबीआई को सौंपी जाए।  फर्जी एनकाउंटर में शामिल सभी दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।  पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।परिवार को संबल देने के लिए किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। नव क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शासन-प्रशासन को चेताते हुए कहा कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाना उनके संगठन की प्राथमिकता है। यदि सरकार द्वारा इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में पूरा संगठन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages