डीआईजी की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की त्रैमासिक बैठक संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

डीआईजी की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की त्रैमासिक बैठक संपन्न

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वाधान में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में चित्रकूटधाम मंडल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने की। इस गोष्ठी में मंडल के चारों जनपदों से आए भारी संख्या में पुलिस पेंशनर्स ने अपनी-अपनी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में पेंशनर्स की बातें सुनने के बाद डीआईजी राजेश एस. ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध निस्तारण करने का कड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सेवा में जीवन लगाने वाले हमारे पुलिस पेंशनर्स का सम्मान हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी पेंशनर को कोई व्यक्तिगत समस्या भी है,


तो वह सीधे मुझसे कार्यालय में आकर मिल सकता है।गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक बांदा, पलाश बंसल ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने उपस्थित सभी बुजुर्ग पेंशनर्स को साइबर क्राइम से बचने के व्यावहारिक और तकनीकी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि वे किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार न होने पाएं। बैठक में विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिसर और बांदा मुख्य शाखा के प्रबंधक अभिलाष दीक्षित भी उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक की ओर से श्पुलिस सैलरी पैकेजश् के अंतर्गत सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों  को मिलने वाले विशेष बीमा, लोन और अन्य बैंकिंग फायदों के बारे में बारीकी से समझाया। उन्होंने पेंशनर्स से आह्वान किया कि वे बैंक द्वारा दी जा रही इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस महत्वपूर्ण गोष्ठी का कुशल संचालन एवं सभी आगंतुकों का आभार प्रदर्शन सहायक पुलिस अधीक्षक  मेविस टॉक द्वारा किया गया। उन्होंने विभाग की तरफ से सभी बुजुर्ग पेंशनर्स को हर संभव मदद का भरोसा दिया।संस्थान के मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी  सदर सौरभ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रधान लिपिक वेद बाबू, मुख्य एकाउंटेंट सीमा मैडम, बांदा के जिला अध्यक्ष व मंडल संयोजक गोविंद सिंह कछवाह, उपाध्यक्ष रामावतार विश्वकर्मा, महासचिव जय करन सिंह, चित्रकूट के अध्यक्ष बी.एल. यादव, महासचिव बारेलाल, कोषाध्यक्ष रुखसार अहमद, महोबा के अध्यक्ष छत्रपाल चौहान और महासचिव अजीज खान सहित चारों जनपदों के भारी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages