पैलानी/बांदा, के एस दुबे । थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी बाबा भोलेनाथ ने थाना प्रभारी पैलानी को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मंदिर परिसर में शराब पीने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता बाबा भोलानाथ पुत्र रामसेवक ने बताया कि 14 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे गांव के ही कुछ लोग मंदिर परिसर में शराब पी रहे थे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि ओमप्रकाश सिंह, राजू निगम ने
मारपीट की है। जिसके चोटें भी आई हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। मामले को लेकर उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।


No comments:
Post a Comment