रेलवे स्टेशन पर गूंजे नारे वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण है - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

रेलवे स्टेशन पर गूंजे नारे वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण है

स्काउट-गाइड ने रैली निकाल किया जागरूक

बांदा, के एस दुबे । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक झांसी महोदय के निर्देशानुसार बांदा रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड मंडल झांसी के श्आजाद स्काउट ग्रुपश् एवं श्गार्गी गाइड ग्रुपश् के रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड, कब-बुलबुल और यूनिट लीडर्स द्वारा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई।


इस जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक मनोज शिवहरे, स्टेशन प्रबंधक  एस.के. सुहाने एवं मुख्य क्रू नियंत्रक श्री आर.के. द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के दौरान स्काउट-गाइड्स के हाथों में पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखी हुई दफ्तियां  थीं। बच्चों ने ष्वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैंष्, ष्पेड़ लगाओ, जीवन बचाओष् और ष्पॉलिथीन का रोग, पृथ्वी का बोझष् जैसे गगनचुंबी नारों के माध्यम से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रैली के समापन के बाद स्टेशन प्रबंधक एस.के. सुहाने के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही, सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के बढ़ते चलन को रोकने के लिए स्टेशन प्रबंधक द्वारा बच्चों को कपड़ेध्रीसायकल थैले वितरित किए गए और उन्हें पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उन स्काउट-गाइड बच्चों को विशेष रूप से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने घरों पर पेड़-पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने के लिए सराहनीय कार्य किए थे। मेडल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस कार्यक्रम में लोको विभाग, परिचालन विभाग और ब्-ॅ विभाग के रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रुप के यूनिट लीडर सुनील कुमार यादव,आलोक सिंह, मोहम्मद नदीम हाशमी, श्रीमती सोनी देवी, संजय कुशवाहा,  श्यामेंद्र गुप्ता सहित कुल 22 स्काउट-गाइड बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्काउट ग्रुप लीडर राजेश कुमार कोष्ठा एवं श्यामेंद्र गुप्ता जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को स्वल्पाहार वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages