महिला की सीएचसी बबेरू में इलाज के दौरान मौत हो गयी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 21, 2026

महिला की सीएचसी बबेरू में इलाज के दौरान मौत हो गयी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी महिला की सीएचसी बबेरू में इलाज के दौरान मौत हो गयी, उधर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। हरदौली गांव निवासी अफसाना पत्नी इरशाद उम्र करीब 28 वर्ष निवासी हरदौली की आज रविवार क़ो तबीयत बिगड़ी जिसे परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान महिला अफसाना की की मृत्यु हो गई, वहीं डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस व नायब तहसीलदार के द्वारा पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


 वही मृतका अफसाना के पिता सुलेना खान ने बताया की अपनी लड़की अफसाना की शादी 5 वर्ष पहले हरदौली गांव निवासी इरशाद के साथ किया था। जिसकी पहले से तबीयत खराब रहती थी, लेकिन इधर सब कुछ ठीक था, आज अचानक तबियत बिगड़ी जिसको अस्पताल लेकर पहुंचे है,जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के एक पुत्र है, इस घटना को देखते हुए मृतक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।  वही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया की मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तहरीर मिलने के आधार आगे की कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages