बांदा में योग सप्ताह का भव्य आगाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 15, 2026

बांदा में योग सप्ताह का भव्य आगाज

बढ़ती उम्र में भी सेहतमंद रखेगा योगःडीएम 

बांदा, के एस दुबे । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बांदा जनपद में योग सप्ताह का गरिमामयी शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी बांदा द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस साप्ताहिक योग उत्सव की शुरुआत की गई। इस वर्ष का योग सप्ताह एक बेहद ही खास और प्रासंगिक संदेश स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग की थीम पर आधारित है। उद्घाटन सत्र के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। बांदा से इस वक्त की एक सकारात्मक और सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ जनपद में योग सप्ताह का शानदार शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी बांदा की अगुवाई में शुरू हुए इस योग सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को निरोग बनाना है। इस साल की थीम विशेष रूप से बढ़ती उम्र के लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तय की गई है। आगामी 21 जून तक पूरे जिले में ब्लॉक और ग्राम


स्तर पर विभिन्न योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता की भारी भागीदारी की उम्मीद है। कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया, और इसी उद्देश्य को चरितार्थ करने के लिए बांदा में योग सप्ताह की शुरुआत की गई है। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल हमारे शरीर को बड़ी और गंभीर बीमारियों से दूर रखता है, बल्कि ढलती उम्र में भी हमारे भीतर युवाओं जैसी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनाए रखता है। इस वर्ष की थीम ष्ल्वहं वित भ्मंसजील ।हमपदहष् को रेखांकित करते हुए प्रशासन ने जनसामान्य, विशेषकर समाज के बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। योग के जरिए जोड़ों के दर्द, मानसिक तनाव और उम्र से जुड़ी अन्य दिक्कतों को आसानी से दूर किया जा सकता है।

प्रशासनिक रूप से दी गई जानकारी के अनुसार, आज से शुरू होकर आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक पूरे जनपद में जगह-जगह विविध योग कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का खाका तैयार किया गया है। योग हमारी प्राचीन और अनमोल संस्कृति का हिस्सा है। आइए, हम सब मिलकर इस योग सप्ताह का लाभ उठाएं, योग को अपने जीवन में अपनाएं और एक स्वस्थ, सक्रिय, ऊर्जावान एवं दीर्घायु जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages