गलौली की कथित अवैध खदान पर किसानों का विरोध, खनन कार्य रुका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

गलौली की कथित अवैध खदान पर किसानों का विरोध, खनन कार्य रुका

बांदा, के एस दुबे । पैलानी क्षेत्र के गाजीपुर, कानाखेड़ा एवं आसपास के गांवों के किसानों और युवाओं ने गालौली स्थित कथित अवैध खनन के विरोध में मोर्चा खोल दिया। किसानों का दावा है कि उनके विरोध के चलते खनन कार्य पूरी तरह बंद हो गया और खनन में लगी पोकलैंड व जेसीबी मशीनों को स्थल से हटना पड़ा। वहीं कई ट्रक भी बिना लोडिंग के वापस लौटने को मजबूर हुए। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि खनन स्थल पर लंबे समय से नियमों की अनदेखी की जा रही थी। किसानों ने कहा कि क्षेत्र की भूमि और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका


के चलते उन्होंने विरोध दर्ज कराया। किसानों के अनुसार, विरोध के बावजूद देर शाम तक कोई वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। उधर, पैलानी तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि की नाप-जोख और स्थिति का निरीक्षण किए जाने की सूचना है। क्षेत्रीय किसान और युवा खनन स्थल पर डटे रहे तथा मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करते रहे। हालांकि, खनन से जुड़े पक्ष का इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका है। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages