प्रकृति संरक्षण और सतत विकास आज की जरूरतः सायरा बानो - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

प्रकृति संरक्षण और सतत विकास आज की जरूरतः सायरा बानो

बांदा, के एस दुबे । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून 2026 को प्रकृति एवं पर्यावरण सामाजिक संस्थान द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की जिला अध्यक्ष सायरा बानो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आम जनमानस को पेड़-पौधे वितरित किए गए और साथ ही मुंह मीठा कराने के लिए पेठे का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सायरा बानो ने उपस्थित लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास और इसके महत्व के बारे में


विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में की गई थी। यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रकृति का संरक्षण और सतत विकास हमारी आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व के लिए कितना जरूरी है। इस पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में श्प्रकृति एवं पर्यावरण सामाजिक संस्थानश् के पदाधिकारियों के साथ-साथ श्राष्ट्रीय लोकदलश् (त्स्क्) के तमाम स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी एकजुट हुए। सभी ने मिलकर समाज को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages