ब्लॉक प्रमुख ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में कराया सुंदरकांड पाठ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 2, 2026

ब्लॉक प्रमुख ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में कराया सुंदरकांड पाठ

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । नगर मे एंराया ब्लॉक प्रमुख ने मंगलवार को संग्रामपुर सानी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। सुबह से ही मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और सजावट किया गया। ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। संगीतमय चैपाइयों और हनुमान जी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। सुंदरकांड पाठ के समापन पर महाआरती की गई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह ने स्वयं

भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। 

श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की। संग्रामपुर सानी सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भंडारे का आयोजन सुचारू रूप से चलता रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में सद्भाव और आस्था को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया। इस अवसर पर समाजसेवी राम बाबू त्रिपाठी, अविनाश द्विवेदी, पप्पू तिवारी, पप्पू अग्रहरी, विवेक पाठक, ननकू पाल सहित क्षेत्र के महिलाएं और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इसी प्रकार अकोदिया धाम बालाजी सरकार के मंदिर में महाआरती के बाद भक्तों ने प्रसाद के रूप में लिया। इस मौके पर उमेश केसरवानी, रोहित गुप्त, महेंद्र गुप्त, कुलदीप तिवारी, बच्चन सिंह रहे। वहीं विजयीपुर ब्लॉक के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों और बजरंग भक्तों ओर से अखंड रामायण के बाद प्रसाद वितरित हुआ। इस मौके पर राजीव त्रिवेदी, प्रमोद मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages