युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप, कोतवाली नगर में शिकायत पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2026

युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप, कोतवाली नगर में शिकायत पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

बांदा, के एस दुबे । शहर कोतवाली क्षेत्र के नौनिया मोहल्ला, छठी तालाब निवासी विकास कुमार वाल्मीकि ने कुछ लोगों पर घर के बाहर रोककर मारपीट करने और जान से मारने  की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली नगर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, 3 जून 2026 को दोपहर करीब 3 बजे विकास कुमार अपनी पत्नी की दवा लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के बाहर पहले से मौजूद चार लोगों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने तलवार, छुरी, डंडा और सब्बल से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर उनकी पत्नी और मां मौके पर


पहुंचीं तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट की घटनाएं कर चुके हैं और उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages