बांदा, के एस दुबे । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06.06.2026 को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी शाखा बॉदा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश निगम प्रदेश उपाध्यक्ष उ0 प्र0 मिनी0 कले0 कर्म0 संघ एवं जिलाध्यक्ष उ0प्र0मिनी0कले0कर्म0संघ शाखा हमीरपुर एवं धर्मेन्द्र जी, जोनल अध्यक्ष उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी शाखा बॉदा के अध्यक्ष के रूप में संदीप सिंह, महामंत्री ज्ञानेन्द्र दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो0 शाकिर अजीम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री सत्येन्द्र सिंह, आडिटर अनुराग शुक्ला, संस्कृति एवं क्रीडा मंत्री श्रीमती बुशरा खानम,
कोषाध्यक्ष धीरज कुमार मिश्रा द्वारा पद की शपथ ली गयी। शपथ ग्रहण समारोह में सईद अहमद पूर्व अध्यक्ष, के0के0 वाजपेयी, पूर्व महामंत्री, कृपाराम भार्गव, विनोद कुमार पूर्व अध्यक्ष उ0प्र0कले0कर्मचारी संघ, राजबहादुर, रामशरण साहू, प्रशासनिक अधिकारी, एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के श्रीमती कमलेश द्विवेदी, श्रीमती मिथलेश, श्रीमती जयश्री, श्रीमती अंजनी, श्रीमती महिषी, श्रीमती शिखा मिश्रा, पुरूषोत्तम, संतोष अहिरवार , विजय गुप्ता,रमेश सिंह, रमेश यादव, हीरालाल, अजय तिवारी, सुभाष, संतोष, जगजीवन, अनिल श्रीवास्तव, सुनील, मुईन अहमद, कैलाशचन्द्र, अजीत कुमार, राजेश पाण्डेय, अखिलेश प्रजापति, ओमशिव दीक्षित उपस्थित रहे। अन्त में के0के0वाजपेयी, पूर्व महामंत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment