तहबाजारी की आड़ में अवैध वसूली का आरोप, शासनादेश ताक पर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

तहबाजारी की आड़ में अवैध वसूली का आरोप, शासनादेश ताक पर

उद्गम स्थल की जगह चेकपोस्ट पर वसूला जा रहा खनिज परिवहन शुल्क

बांदा, के एस दुबे । जिला पंचायत द्वारा खनिज परिवहन शुल्क के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। वाहन संचालकों का कहना है कि शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद उद्गम स्थल की जगह जिले के विभिन्न मार्गों और चेकपोस्ट पर रोककर तहबाजारी वसूली जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन ने स्पष्ट किया है कि जिला पंचायतें खनिज परिवहन शुल्क की वसूली सिर्फ खनन क्षेत्र यानी उद्गम स्थल पर ही कर सकती हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों और


वाहन चालकों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर रास्ते में वाहन रोककर मनमानी वसूली की जा रही है। विरोध करने पर चालकों को परेशान करने का भी आरोप है। ट्रांसपोर्टरों और वाहन स्वामियों का कहना है कि इस अवैध वसूली से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार एक ही वाहन से अलग-अलग जगहों पर शुल्क वसूल लिया जाता है। स्थानीय व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages