आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 13, 2026

आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर

ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती परेशानी

चौडगरा, फतेहपुर, मो शमशाद । मलवां विकास खंड के रेवाड़ी-समसाही (सुल्तानपुर) संपर्क मार्ग से लक्ष्मणपुर गांव को जोड़ने वाला लगभग 800 मीटर लंबा संपर्क मार्ग वर्षों से अत्यंत खराब एवं जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। सड़क की दुर्दशा के चलते क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने सड़क निर्माण को लेकर जिला पंचायत, मण्डी समिति तथा पीडब्ल्यूडी विभाग से कई बार मांग की, लेकिन सभी विभागों ने इस सड़क को अपने विभाग का न बताते हुए निर्माण कराने से असहमति जता दी। इस मार्ग से इब्राहिमपुर, रामपुर, देवमई, सौनखेड़ा, कोटिया सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन होता है, विभागों द्वारा दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त मार्ग उनके विभाग द्वारा

जर्जर मार्ग का दृश्य।

निर्मित नहीं कराया गया है। शिकायतकर्ता अजीत कुमार सैनी ने बताया कि सभी विभाग सड़क निर्माण कराने में सहमत नहीं हैं और न ही कोई विभाग यह स्पष्ट कर पा रहा है कि आखिर यह सड़क किस विभाग के अंतर्गत आती है। विभागों की आपसी जिम्मेदारी तय न होने के कारण ग्रामीणों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की जाएगी। यदि इसके बाद भी सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से पुनः शिकायत कर सड़क बनवाने की मांग की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से आधा दर्जन गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चोटहिल हो जाते हैं तथा राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages