कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 19, 2026

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

केक काटा, शरबत व प्रसाद वितरित कर दीर्घायु की कामना की

बिन्दकी, फतेहपुर, मो शमशाद । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को बिन्दकी में कांग्रेसजनों ने उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई, वहीं राहगीरों को शरबत पिलाकर और प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से केक काटा तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा कीं।

 राहुल गांधी के जन्मदिन पर शरबत वितरण करते कांग्रेसी

इस दौरान शिवाकांत तिवारी की चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न होने की खुशी में प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बिन्दकी के ललौली चैराहे पर शरबत वितरण शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शरबत एवं प्रसाद ग्रहण किया। हेमलता पटेल ने कहा कि राहुल गांधी प्रेम, सद्भाव और न्याय की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं शिवाकांत तिवारी ने राहुल गांधी को जन-जन का नेता बताते हुए उनके उज्ज्वल और सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चैहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला, उदित अवस्थी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार वर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages