कानपुर, प्रदीप शर्मा - चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में कैंपस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद गोला लखीमपुर खीरी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर कृषि महाविद्यालय में योग पखवाड़ा 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग"है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के बीच योग जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अरुण कुमार, सह प्राध्यापक ने किया । डॉ कुमार ने बताया कि लोग कैसे लंबे समय तक जीवनपर्यंत स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल हम लोगों को बहुत सी बीमारी हो रही है अगर आप लोग रोज योग कर रहे हो तो आपको इसका निश्चित
ही लाभ मिलेगा । योग कैंप का शुभारंभ योग प्रशिक्षक कौशलेंद्र मिश्रा ,पूजा पांडेय और कुमारी जूली के द्वारा विभिन्न बीमारियों मे योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे मे बताया और सामूहिक योग प्रोटोकॉल मे योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। इसके बाद सूक्ष्म व्यायाम के साथ बज्रासन, पवन मुक्त आसन एवम विभिन्न प्रणायामो करा के उनके लाभ के बारे मे बताया गया । इस अवसर पर डॉ सतेंद्र कुमार, डॉ हिमांशु मिश्रा, डॉ विश्व दीपक चतुर्वेदी , डॉ संदीप कुमार, डॉ सतेन्द्र कुमार आदि के साथ और लगभग 90 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment