उत्कृष्ट वृक्षारोपण कार्य करने वाले विभाग होंगे सम्मानित:- जिलाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

उत्कृष्ट वृक्षारोपण कार्य करने वाले विभाग होंगे सम्मानित:- जिलाधिकारी

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी जनपद में मियांवाकी पद्धति से होगा वृक्षारोपण, तैयारी के दिए निर्देश 

जनपद में विशेष वाटिका "मिशन छाया" सहित कपि वन, युवा वन, वंदेमातरम वाटिका, पोषण वाटिका का भी होगा रोपण 

ग्रामीण क्षेत्र में युवक मंगल दल की सहभागिता सुनिश्चित की जाए:- जिलाधिकारी

जनपद में 01 करोड़ 02 लाख से अधिक पौधों का होगा रोपण, सभी विभाग कार्ययोजना के अनुसार तैयारियाँ पूर्ण करें:- जिलाधिकारी 

अमृत सरोवर के साथ नहरों व ग्राम सभाओं की भूमि पर बायोफेंसिंग करने के दिए निर्देश

खनिज पट्टाधारक भी क्षेत्र में करेंगे वृक्षारोपण,आस-पास लगायगें सहजन के पेड़ 

वृक्षारोपण स्थल के कार्य से पूर्व, कार्य के दौरान एवं वृक्षारोपण कार्य के पश्चात फोटोग्राफ्स अवश्य लें

 कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में शासन स्तर से जनपद में 01 करोड़ 02 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय, आवास विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन एवं रक्षा विभाग, पुलिस एवं स्थानीय नगर निकाय  को अपने लक्ष्य के पूर्ति के लिए मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य में किसी भी प्रकार से कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

 




  बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी  गौरांग राठी ने कहा कि नगर निकायों में यदि वृक्षारोपण हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है, तो एसओपी बनाते हुए वहाँ बायोफेंसिंग कराएं ताकि वृक्षारोपण के साथ-साथ ग्राम सभा की भूमि को संरक्षित किया जा सके। उन्होने ग्राम सभा की भूमिका चिह्नित करते हुए माइक्रोप्लान बनाए जाने के निर्देश दिए ताकि मियावाकी पद्धति द्वारा वृहद वृक्षारोपण कराया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से खनन क्षेत्र के पट्टाधारकों को क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए।

    जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने विशेष वाटिका "मिशन छाया" के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे वृक्षारोपण कराए जाने के साथ ही प्रधानों द्वारा भी सड़क के आसपास वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को भी पौधा उपलब्ध कराते हुए चकरोडों पर वृक्षारोपण कराए जाने का सुझाव दिया ताकि पौध जीवित रहे। उन्होंने अमृत सरोवर के किनारे एवं ग्राम सभाओं में वृक्षारोपण कराए जाने के अतिरिक्त बायोफैन्सिंग पर जोर दिया।

    जिलाधिकारी  गौरांग राठी ने कहा कि वृक्षारोपण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में युवक मंगलदल की सहभागिता भी सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। जनपद में पोषण वाटिका, वन्दे मातरम् वाटिका, युवा वन, कपि वन पर विस्तृत चर्चा करते हुए अभी से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कपी वन में आम,जामुन सहित अन्य फलदार वृक्ष लगाए जाने का सुझाव दिया। पोषण वाटिका में सहजन की पौध लगाये जाने के निर्देश दिए।

    जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि जनपद में 67 गोशालाओं का अनुबंध हो गया है। वहाँ भी वृक्षारोपण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।इसके अतिरिक्त, गौशाला की भूमि पर भी बायोफेंसिंग के माध्यम से वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए गड्ढों में गोबर खाद एवं उर्वरक का प्रयोग अवश्य किया जाए।

     जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने वृक्षारोपण जन अभियान 2026 को सफल बनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु वनविभाग की पौधशालाओं से पौध ढुलान करते समय सावधानी बरती जाए। जिससे पौधों के लाने ले जाने में कोई क्षति न हो, उन्होंने पौध ढुलान हेतु आवश्यक संसाधन की पूर्ण व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पौधों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने रोपित पौधों की सिंचाई एवं सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था के साथ ही पौधों की पर्याप्त निराई-गुड़ाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री संतोष कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पर्याप्त पौधों की उपलब्धता पौधशालाओं में कर ली गई है। जिसमें 83 विभिन्न प्रजातियों की नई पौध उगान हेतु पौधशाला में तैयार कर ली गई हैं। उन्होंने वन विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष सारी तैयारियों की जानकारी दी।     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  पल्लवी मिश्रा, अपर नगर आयुक्त  रोली गुप्ता , एसीएमओ डॉ0 अंशुमान तिवारी, एआरटीओ एस के अग्रवाल, डीसी मनरेगा  शिखर कुमार श्रीवास्तव, डीएसओ, सौम्या अग्रवाल, श्री आयुष रवींद्र भारती,सहित उद्यान विभाग, नगर विकास,विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages