ग्रामीण इलाकों में विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का किया गया आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2026

ग्रामीण इलाकों में विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का किया गया आयोजन

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के ग्रामीण इलाकों में लगातार सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीबी यूनिट तिन्दवारी के ग्राम खप्टिहा कला और बबेरू की हरदौली ग्राम पंचायत में विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। इन दोनों कैंपों में 14 वर्ष से अधिक आयु के कुल 194 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की व्यापक जाँच की गई। स्वास्थ्य विभाग कीयू टीमों द्वारा कैंप में आए ग्रामीणों का डिजिटल चेस्ट एक्स-रे किया गया। इसके साथ ही बलगम की जाँच, मधुमेह , ब्लड प्रेशर और बीएमआई आदि की निःशुल्क जाँच कर दवाइयां दी गईं। यहाँ कुल 98 व्यक्तियों का एक्स-रे और अन्य स्वास्थ्य जाँचें की गईं।


कैम्प के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी  के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी दी और समय पर जाँच कराने की अपील की।  60 वर्ष से अधिक आयु के08 बुजुर्गों, मधुमेह से पीड़ित मरीजों, एचआईवी ग्रसित व्यक्तियों और किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे लोगों को टीबी होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे व्यक्तियों को थोड़ा भी लक्षण दिखने पर तुरंत सतर्क होकर बलगम और एक्स-रे की जाँच करानी चाहिए। सफल स्क्रीनिंग कैम्प के आयोजन में हरदेव प्रसाद (एसटीएस), अभिषेक द्विवेदी, एक्स-रे टेक्नीशियन, संबंधित क्षेत्रों के सीएचओ , ए.एन.एम., आशा बहुएं तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages