लापरवाह जल निगम नहीं दूर कर पा रहा जल संकट
गांव की तीस हजार की आबादी बेतहाशा गर्मी में तरस रही एक एक बूंद पानी को
नरैनी/बांदा, के एस दुबे । पांच पहाड़ों के बीच बसा जनपद का गांव पनगरा जहाँ पूरी आबादी के सामने हमेशा रहा जल का संकट। बीते तकरीबन डेढ़ दशक पूर्व में लगी पांच लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का सही रख रखाव न होने के कारण भीषण गर्मी में पूरा गांव लगातार बूंद बूंद पानी के लिए परेशान है।ग्रामीणों को पूरा दिन पानी के कसरत करनी पड़ती है।लगातार एक दशक तक गांव में पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्राम सभा की थी।इधर बीते तकरीबन दो वर्ष से गांव में जल आपूर्ति सहित टंकी और पाइप लाइन के रख रखाव की जिम्मेदारी जल निगम देख रहा है।इधर काफी समय से ओवर हेड टैंक में लगी मोटर खराब हो जाने से गांव के विगत कई दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप्प है।खासकर ऊंचाई के इलाके पानी की समस्या से लगातार वहां के बाशिंदे दशकों से जूझ ही रहे है।
थोड़ा बहुत जो भी पाइप लाइन के जरिए आपूर्ति हो रही थी वह भी ओवर हेड सीआर डब्लू की मोटर और फैन खराब हो गए।गांव में जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।इधर जल निगम भी लगातार आपूर्ति बहाली पर खास ध्यान नहीं दे रहा। इस बारे में गांव के बाशिंदों ने बताया कि बीते सप्ताह गांव में चौपाल कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक ओम मणि वर्मा को पेयजल योजना में जल आपूर्ति न मिलने की बात कह समस्या दूर किए जाने की मांग की थी।लेकिन समस्या लगातार बरकरार है।गांव में बंद जल आपूर्ति बारे में जल निगम के अधिशासी अभियंता विमल वर्मा ने बताया कि संबंधित लोगो को मौखिक रूप से निर्देशित किया गया है।ओवर हेड टैंक की मोटर खराब है जल्द ठीक कर आपूर्ति बहाल की जायेगी।


No comments:
Post a Comment