भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर के विरोध में निकाला मशाल जुलूस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अतर्रा/बांदा, के एस दुबे । बिहार के भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर किए जाने के विरोध में लोगों ने मसाल जुलूस निकाल कर पूरे मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषी लोगों को फांसी दिए जाने की मांग की राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश दिल्ली को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शिवकांत मिश्रा को सौंपा। पीड़ित परिवार को मदद व सुरक्षा की व्यवस्था दिए जाने की भी उठाई मांग। बिहार के भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर किए जाने का मामला इन दिनों तूल पकड़ रहा है आए दिन लोग धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम जारी किए हुए हैं शनिवार को देर शाम नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम में नगर के सैकड़ो लोगों ने जमा होकर हाथों में मसाल लेकर भरत तिवारी अमर रहे, भरत तिवारी के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो, जिस हिंदुस्तानी का खून न खौले खून नहीं हो


पानी में के क्रांतिकारी नारों के साथ गांधी चौक पहुंचे जहां नारी बड़ी हुआ प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश दिल्ली को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शिवदीप मिश्रा को सौंप कर घटना को फर्जी तरीके से दिखाकर एनकाउंटर किए जाने के मामले की पूरी जांच कर कर दोषी लोगों को फांसी देने की मांग की इसी के साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मदद की भी मांग की इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत सिंह अधिवक्ता सूरज बाजपेई विवेक बिंदु तिवारी  पंडित जैन कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राधाकृष्ण कांत तिवारी ध्रुव उपाध्याय ने सीधा सुनियोजित हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द पूरे मामले की न्यायिक जांच हो जिस प्रकार एक क्रांतिकारी समाजसेवी की हत्या की गई है ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी देने का काम होना चाहिए कार्यक्रम का समापन सुभाष प्रतिमा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ कार्यक्रम का संचालन सूरज बाजपेई ने किया।इस दौरान गणेश अग्निहोत्री महेंद्र चौरिहा सुरेश व्यास विनय मिश्रा नामरू प्रकाश त्रिवेदी ,अंकुर तिवारी, विकास दीक्षित,आदित्यराज पांडेय, अनम तिवारी, हेतराम कबीर, हरिहर मिश्रा राजेन्द्र मिश्रा,राकेश बाजपेयी, कपिल वाजपेई राजू त्रिवेदी भरत मिश्रा अनिल मिश्रा राजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages