सीएसए में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

सीएसए में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम औरंगाबाद एवं पाण्डेय निवादा विकासखंड मैथा में किया गया। । कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने  किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने, जैविक प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए जागरूक किया । डॉ खान ने  किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी। अत्यधिक और अंधाधुंध यूरिया डीएपी के उपयोग से खेतों को बचाने के लिए किसानों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने खेत की


उपजाऊ क्षमता बढ़ाने के लिए जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, हरी खाद जैसे सनई, ढैंचा और वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद) के निर्माण व प्रयोग के तरीके सिखाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि कानपुर मंडल कानपुर धर्मेंद्र कुमार ने किसानों को इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि , किसान क्रेडिट कार्ड, और फसल बीमा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लाभो के बारे में बताया। उन्होंने खेतों की नमी और भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए उन्नत सिंचाई तकनीकों पर भी जोर दिया । इस अवसर पर कृषि विभाग की बीज गोदाम प्रभारी दीपक कुमार, शीलेश कटियार तथा प्राविधिक सहायक दीपक राजपूत और सहित प्रगतिशील किसान चरण सिंह,अशोक कुमार,बबलू सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages