देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी विश्व पर्यावरण दिवस ‘‘ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में ‘‘ एक पेड मां के नाम ‘‘ अभियान के अन्तर्गत महापौर श्री बिहारी लाल आर्य , नगर आयुक्त आकांक्षा राना एवं पाषर्दो के कर कमलों द्वारा नया गांव सूतीमील के पीछे नगर निगम की खाली भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संम्पन्न किया गया है इसके साथ ही गढियागाॅव, सैयरगाॅव आदि स्थलों पर पौधारोपण किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में नगर आयुक्त आकांक्षा राना ,अपर नगर आयुक्त , श्री राहुल यादव , मुख्य अभियंता श्री राजवीर सिंह , अधिशासी अभियंता श्रीमती नीना सिंह , जोनल अधिकारी श्री गौरव कुमार , श्रीमती तान्या , सहायक अभियंता श्री विपिन कुमार, कर अधीक्षक राधेश्याम पटेल, अवर अभियंता श्री पंकज यादव , पार्षद श्रीमती सुशीला दुबे, श्री सुनील नैनवानी, श्रीमती रितिका गौरव तिवारी, श्री लखन कुशवाहा, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री मयंक श्रीवास्तव, श्री आशीष तिवारी, श्री हरिओम मिश्रा, श्री भरत सेन आदि गणमान्य उपस्थित रहें।


No comments:
Post a Comment