गरीब व कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य मंत्री ने काली देवी मंदिर पहुंचकर मत्था टेककर दी यज्ञाहुति
तिंदवारी/ बांदा, के एस दुबे । केंद्र सरकार के सेवा सुशासन गरीब व कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष अर्थात 4399 दिन पूर्ण होने पर अपने दर्जनों पदाधिकारियों ,प्रधानों और कार्यकर्ताओं के साथ तिंदवारी विधानसभा अंतर्गत मां काली देवी के मंदिर में जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने पहुंचकर मां काली का दर्शन करने के बाद यज्ञाहुति दी यज्ञाहुति के बाद सेवा ,सुशासन, गरीब ,कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अपने संबोधन में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सेवाकाल को मैं हृदय
से नमन करता हूं मां काली शक्ति, साहस और समर्पण की प्रतीक है उनके आशीर्वाद से हमारा दृढ़ संकल्प पूर्ण हो रहा है केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी ,पूर्व मंडल संयोजक आलोक मिश्रा , जसपुरा मंडल प्रभारी अमित निगम, वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप निषाद ट्रेसर बाबू ,पूर्व प्रधान विवेक सिंह बेंदा ,धर्मेंद्र सिंह ग्राम प्रधान जौहरपुर ,दिनेश यादव मंडल अध्यक्ष बड़ोखर, मंडल महामंत्री आशीष सिंह चंदेल , धीरज गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष मंदीप तिवारी,मंडल महामंत्री बड़ोखर शिवम द्विवेदी,संजय निषाद समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment