सामाजिक समूह 'मुस्कुराए कानपुर' द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान गो ग्रीन कानपुर' का लिया गया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

सामाजिक समूह 'मुस्कुराए कानपुर' द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान गो ग्रीन कानपुर' का लिया गया संकल्प

कानपुर, प्रदीप शर्मा - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक समूह 'मुस्कुराए कानपुर' द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान गो ग्रीन कानपुर' का संकल्प लिया गया।गो ग्रीन कानपुर संस्थापक डॉ सिधांशु राय ने बताया कि पूर्व मिसेज यूनिवर्स करिज्मा 2019, प्रीति शर्मा इस अभियान की मिशन लीडर रहेंगी। प्रीति शर्मा ने कहा कि जून एवं जुलाई माह में 'ग्रीन संस्कार' के नाम से वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य पर्यावरण को केवल स्कूल के सिलेबस तक सीमित न रखकर बच्चों और नागरिकों की दैनिक आदत में शामिल करना है। डॉ सिधांशु राय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के लगभग हर वार्ड में 'ग्रीन एंबेसडर' नामित किए जाएंगे। प्रत्येक क्षेत्र के पर्यावरणीय प्रदर्शन के आधार पर ग्रीन रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा, जिससे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो। डॉ राय ने बताया कि वर्षा ऋतु की शुरुआत के साथ ही बिठूर में 'एक पेड़ परिवार के नाम थीम पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।


शहर में पर्यावरण संरक्षण पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों विशेष रूप से डॉ नरेंद्र मोहन, पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान एवं अन्य ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों को मुख्य सलाहकार के रूप में जोड़ा जाएगा।।इस अभियान को केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रखकर इसमें ट्रैफिक प्रबंधन, नो प्लास्टिक, तालाबों का पुनर्जीवन, पक्षी संरक्षण, जीरो वेस्ट प्रबंधन जैसे पर्यावरण से जुड़े हर छोटे-बड़े बिंदु को शामिल कर जन-सहभागिता बढ़ाई जाएगी एवं समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगा। 

सामाजिक सहभागिता में कानपुर सुपर 100, हैप्पीनेस स्कूल, लायंस क्लब आरोहम हैप्पीनेस सेंटर, बृजेश अवस्थी , मुकेश पालीवाल सहित शहर की अन्य प्रमुख सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं सक्रिय रूप से सहभागी रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages