कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा शैक्षणिक, शोध एवं विस्तार गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमें कृषि मंत्री ने कहा कि नियमानुसार विश्वविद्यालय में नई भर्तियां करें तथा विश्वविद्यालय के सभी प्रक्षेत्रों पर गर्मी की जुताई के साथ हरी खाद बुवाई के बाद योजना बनाकर खरीफ में शत-शत बुवाई करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों के राजस्व को बढ़ाएं,साथ ही दलहन और तिलहन के क्षेत्रफल को बढ़ाने के साथ, प्रदेश में चल रही खेत बचाओ अभियान कार्यक्रमों में सभी वैज्ञानिक, अधिकारी प्रतिभाग करें।जिससे किसान अधिक से अधिक
लाभान्वित हो। उन्होंने कानपुर के कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर कुलपति डॉ संजीव गुप्ता डॉ महक सिंह,डॉ वी के त्रिपाठी, डॉ.कौशल कुमार, डॉ.सी एल मौर्या डॉ सीमा सोनकर, डॉ राम जी गुप्ता,निदेशक कृषि योगेश प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि कानपुर मंडल श्री धर्मेंद्र कुमार एवं विश्वविद्यालय से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment