विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओ एवं सहयोगी संस्थाओ को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 15, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओ एवं सहयोगी संस्थाओ को किया गया सम्मानित

कानपुर, प्रदीप शर्मा - विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में  सोमवार को जी.एस.वी.एम. मेडिकल कालेज स्थित रक्तकेन्द्र विभाग द्वारा नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओ एवं रक्तदान शिविरो के आयोजन में सहयोग करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओ एवं गैर सरकारी संगठनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह, आई.ए.एस. जिलाधिकारी, कानपुर नगर ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है, उन्होने कहा कि यह संस्थान न केवल कानपुर बल्कि आसपास के जनपदो के हजारो मरीजो के जीवन को बचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो के आयोजन में अग्रणी स्थान रखता है तथा अब तक 48000 से अधिक रक्त एवं रक्त अवयव की आपूर्ति कर असंख्य मरीजो को जीवनदान प्रदान कर चुका है।


जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सिविल डिफेंस, कानपुर थैलेसीमिया सोसाइटी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ के योगदान की सराहना करते हुये कहा कि इनके अथक प्रयासों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढी है और जरूरतमंद मरीजो को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डॉ.विपिन टाडा ने बताया कि कई बार गम्भीर परिस्थितियो मे मरीजो के परिजन भी उनका साथ छोड देते है लेकिन ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता आगे बढकर रक्तदान करते है और मरीजों की जान बचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, उन्होने कहा कि रक्तदाता वास्तव में समाज के गुमनाम नायक है जिनकी निस्वार्थ सेवा अनगिनत परिवारो को नई आशा प्रदान करती है। समारोह मे नियमित रक्तदाताओ तथा रक्तदान शिविरो के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली संस्थाओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, वक्ताओ ने अधिक से अधिक लोगो से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने का आवाहन किया ताकि किसी भी मरीज को रक्त के आभाव में जीवन संकट का सामना न करना पड़ें।

कार्यक्रम मे डॉ.रिचा गिरि, उप.प्रधानाचार्य  ने बताया कि रक्तदान एक पैसा पुनीत कार्य है जो समस्त समाज एवं मानव जाति को एक साथ जोडता है धर्म जाति के भेदभाव को मिटाता है। डॉ.लुबना खान, नोडल अधिकारी, ने कहा कि रक्तकेन्द्र द्वारा न केवल कानपुर नगर वरन आसपास के 17 जिलो को रक्त एवं रक्त अवयव की आपूर्ति करते हुये मानव जीवन की रक्षा की जा रही है। कार्यक्रम में एस.आई.सी.डॉ.सौरभ अग्रवाल, प्राक्टर डॉ. यशवंत राव डॉ. नम्रता निगम, डॉ. निलिमा सचान, डॉ.मनीष यादव, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियो की गरिमामयी उपपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डा. नम्रता निगम, द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages