1490 छात्रों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, निकाली रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

1490 छात्रों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, निकाली रैली

डॉ. अनुराग ने जल बचाने, नशामुक्ति व सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

फतेहपुर, मो शमशाद । भूजल सप्ताह के तहत गुरुवार को स्वामी चंददास इंटर कॉलेज हसवा में जल संरक्षण जागरूकता महाभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरोग्य भारती पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को घरों में वाटर बेल लगाने, आरओ से निकलने वाले व्यर्थ पानी का पुनः उपयोग करने तथा जल बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकालते बच्चे।

को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके बाद विद्यालय से टैम्पो स्टैंड होते हुए आसपास की गलियों में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं पानी बचाओ, जीवन बचाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते रहे। डॉ. अनुराग ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय के 1490 छात्र-छात्राओं को होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राममिलन बाजपेई, विनोद कुमार, राजकुमार सिंह, भगवत नारायण मिश्र, ज्ञानदीप विक्रम सिंह, रामनरेश, शिवनरेश, सुशील कुमार, अनिल सिंह, अहमद अब्दुल्ला, बिमल सिंह, दिनेश गुप्ता, हंसराज, सत्यप्रकाश तथा इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages