दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

बबेरू/बांदा, के एस दुबे। बबेरू कस्बे मे बुधवार को अतर्रा रोड स्थित अछाह मोड़ के पास दो बाइकों में जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग अरविंद यादव(30 वर्ष), पुत्र चंद्रपाल, निवासी ओरा ममसी थाना बिसंडा अनिल यादव (34 वर्ष), पुत्र दुर्विजय यादव, निवासी तिंदवारी रोड, बबेरू।  जगत (19 वर्ष), पुत्र माता प्रसाद, निवासी निलाथू थाना बिसंडा अमन (20 वर्ष), पुत्र रमाशंकर, निवासी निलाथू (थाना बिसंडा)। यह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही, घायलों में से एक का पैर फैक्चर होने की पुष्टि हुई है। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages