मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों के जत्थे को पुलिस ने रोका, लिया ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों के जत्थे को पुलिस ने रोका, लिया ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । जनपद में गुरुवार को सूबे के मुखिया का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन ने अपनी बातों को रखने के लिए सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश की । और अपनी मांगों को सीधे मुखिया को बताने की पुरजोर कोशिश की।जिस पर पुलिस ने रास्ते में रोक दिया और संघ के नेताओं से ज्ञापन अपने हाथ में लेकर यह कहा कि वह पहुंचा देंगे। संघ ने अपने ज्ञापन में जनपद की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते


हुए कहा कि जिले के ग्राम पंचायत अमली कौर व लोहरा में चकबंदी विभाग द्वारा भारी अनियमितता की गई है। बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना व कम बिजली खर्च होने के बाद उपभोक्ताओं का विद्युत अधिभार 1 किलोवाट के बजाय 3 किलोवाट कर दिया गया है।कृषि विभाग द्वारा राजकीय कृषि बीज गोदामों में धान का घटिया बीज वितरण किया गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, उपाध्यक्ष रामदास साहू, जयराम तिवारी ,संदीप सिंह, जोनल महासचिव सरोज कुशवाहा ,सोफिया, ओम प्रकाश सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages