आने वाली नस्लों के लिए बोया हरियाली का बीज, छनेहरा लालपुर में हुआ वृहद वृक्षारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2026

आने वाली नस्लों के लिए बोया हरियाली का बीज, छनेहरा लालपुर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

बांदा, के एस दुबे । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत छनेहरा लालपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। गांव के समाजसेवियों के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दो दर्जन से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी नौशाद हुसैन और मजहरूल हसन ने किया। उनके मार्गदर्शन में गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और मार्गों के किनारे पौधरोपण किया गया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया।


समाजसेवी मजहरूल हसन ने कहा कि "पेड़ ही जीवन हैं। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और ठंडी छाया देंगे। प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। हमारा लक्ष्य छनेहरा लालपुर को हरा-भरा और आदर्श गांव बनाना है।"

वहीं नौशाद हुसैन ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण है। गांव के युवाओं का उत्साह सराहनीय है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।" कार्यक्रम में श्रीपाल कुशवाहा, रफाकत हुसैन, राजेश कुमार, सफाकत हुसैन, राजकरन खेंगर, रियाजत हुसैन, कामता प्रसाद गुप्ता सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने समाजसेवियों की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे गांव के उज्ज्वल भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages