नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2026

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

फतेहपुर, मो शमशाद । जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी बिंदकी में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभिभावक 31 जुलाई तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या नीता उपाध्याय ने बताया कि कक्षा-6 में प्रवेश के लिए कुल 80 सीटों पर चयन किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार


पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए पात्रता भी निर्धारित की गई है। जिसमें अभ्यर्थी शैक्षिक सत्र 2026-27 में किसी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 का नियमित छात्र होना चाहिए। छात्र उसी जनपद का निवासी होना चाहिए, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए। यह नियम सभी वर्गों, एससी और एसटी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होगा। प्राचार्या ने अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकंडी बिंदकी से संपर्क कर सकते हैं या नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर विस्तृत दिशा-निर्देश देख सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages