बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट तिराहे पर पिछले 75 दिनों से लगातार संचालित जल सेवा एवं छबील अभियान को बुधवार को वर्षाकालीन विश्राम दिया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 9 हजार राहगीरों, श्रमिकों, यात्रियों और आम नागरिकों को प्रसाद, शीतल जल, छबील और कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई। कार्यक्रम में एडीएम (न्यायिक) माया शंकर यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एसडीएम इरफान उल्लाह खान, समाजसेवी शेख सादी जमा खान, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सक्सेना, एसडीएम स्टेनो शाकिर अली तथा व्यापारी नेता मनोज जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित
रहे। सभी ने स्वयं श्रमदान कर अपने हाथों से प्रसाद एवं शीतल जल वितरित किया और मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान मन्नी सरदार, सबीहा रहमानी, सुरेश कान्हा, एडवोकेट राकेश सिंह, संजय गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, रिजवान अली, सलमान खान, ट्रैफिक पुलिस के मोहम्मद हनीफ, सईद बाबू, दानिश सईद, शोएब, राजेश श्रीवास्तव, रोहित जैन, कासिफ हुसैन, महबूब खान, रमेश वर्मा सहित अनेक समाजसेवियों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
वक्ताओं ने कहा कि 75 दिनों तक चले इस अभियान ने भीषण गर्मी में हजारों राहगीरों की प्यास बुझाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इसे केवल जल वितरण नहीं, बल्कि मानवता और परोपकार का अभियान बताया। कार्यक्रम के समापन पर एडीएम (न्यायिक) माया शंकर यादव ने सभी स्वयंसेवकों, दानदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, व्यापारियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जनहित और मानव सेवा की इस भावना को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। "जल सेवा ही जन सेवा है" के संदेश के साथ 75 दिवसीय अभियान को वर्षाकालीन विश्राम दिया गया, जबकि आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सेवा का संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment