सफाई मजदूर संघ की बैठक में पीएफ पर चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2026

सफाई मजदूर संघ की बैठक में पीएफ पर चर्चा

कई माह से पीएफ न मिलने पर जताई नाराजगी

फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पंचायत असोथर में अश्वत्थामा मन्दिर स्थान में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कल्लू ने की। बैठक में पूर्व सभासद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि पिछले कई माह से पीएफ का कोई अता पता नहीं है न ही कोई स्लिप दी जाती है। ईएसआई कार्ड भी नहीं बना है जिससे अगर किसी कर्मचारी के साथ कोई घटना हो जाए तो उसका भी लाभ उसको नहीं मिल सकता है जबकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पूरी सुविधा दे रहे हैं। कर्मचारियों को शासनादेश का

बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार।

लाभ न देना एक तरह से अन्याय करना है। मुख्यमंत्री के आदेशों का उल्लंघन है। इन समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि हम लोगों को पीएफ की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है वेतन भी समय से नहीं मिलता है। बैठक में राजा, संजय, जयदीप, मन्नू, कमलेश, सत्यम, प्रदीप, संजय, प्रमोद, राहुल, राजेश, अशोक कुमार, झगड़ू, संदीप, विनोद आदि रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages