किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया एकदिवसीय धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया एकदिवसीय धरना

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया, धरना कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल और तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। धरने के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभुदत्त पाण्डेय और महासचिव नरेंद्र यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांगों का समर्थन किया।  प्रदर्शन के पश्चात किसानों ने उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार मनोहर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई गईं कहा कि क्षेत्र में लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती को तत्काल बंद किया जाये, सभी सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया खाद की


पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी नहरों में रोस्टर के अनुसार समय से पानी छोड़ा जाए। अन्ना गोवंशों को पकड़कर सभी गांवों की गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। समगरा पंप कैनाल को सुचारू रूप से चालू कराया जाए, ताकि किसान धान की बेड़ (पौध) तैयार कर सकें।प्रशासन को अल्टीमेटम भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर किसानों की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो सभी किसान धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री ब्रजराज सिंह, शैलेंद्र सिंह पटेल, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, शांतनु यादव, ओम प्रकाश पटेल, रामहित, इंद्रपाल सिंह, गोरेलाल और बाला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages